एकता कपूर की फिल्मों में नहीं कर सकते SEX सीन से इंकार..क्यों!
[बॉलीवुड न्यूज] एकता कपूर का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है..जी हां, यूं तो यह टैग चाचा चौधरी का है, लेकिन एकता कपूर पर भी सटीक बैठता है। उनकी सेक्स कॉमेडी फिल्मों में कुछ परेशानी न आए, इसीलिए एकता ने अपने कॉट्रेक्ट में न्यूडिटी क्लॉज को जोड़ दिया है।
लिहाजा, यदि कोई एक्टर इनके कॉन्ट्रैक्ट पर एक बार साइन कर लेता है तो फिर वह फिल्म में शामिल किसी सेक्स सीन या डॉयलोग के लिए इंकार या उसका विरोध नहीं कर सकता।
सेंसर बोर्ड के रवैये को देखते हुए जहां दूसरे निर्माता- निर्देशक सहमे हुए हैं और अपनी फिल्मों को लेकर सचेत हैं। वहीं एकता कपूर बोर्ड से एक कदम आगे चल रही हैं। एकता कपूर की फिल्म XXX आने वाली है। इस फिल्म के साथ ही एकता ''क्वीन ऑफ एरोटिका'', यानि की कामुक फिल्मों की क्वीन कहे जाने लगी हैं।
Oooo..हो गई गड़बड़..एकता कपूर के शो में करते हैं काम, कर दी उन्हीं की बुराई
यह फिल्म पूरी तरह युवा और सेक्स पर आधारित है। लिहाजा एकता ने पहले ही अपने काम में सावधानी बरत ली। इस फिल्म में काम करने वाला कोई भी कलाकार फिल्म के सीन या डॉयलोग को लेकर आपत्ति नहीं जता सकता।
इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं केन घोष। उन्होंने ही इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, हमने पहले ही डिस्कस कर लिया था कि ऐसा क्या किया जाए कि शूट के दौरान ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। लिहाजा, हमने इसे अपने कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ना सही समझा।
इसलिए एकता कपूर ने घटाया वज़न टीवी पर महा एंट्री!
बहरहाल, सिर्फ XXX के कलाकार ही नहीं, बल्कि अब एकता के हर एक्टर को इस क्लॉज से गुजरना होगा। Hmmmm..अब आप भी कहेंगे न..कि एकता का दिमाग कंप्यूटर से तेज चलता है।


Click it and Unblock the Notifications













