..................... Ekta Kapoor demands 1.5 crore from Sanjay Dutt - Hindi Filmibeat

सबसे बड़ा रुपैया: एकता कपूर - संजय दत्त और डेढ़ करोड़

अगर किसी की लाइफ को एक फिल्मी ड्रामा कहा जाए तो संजू बाबा टॉप लिस्ट पर हैं। वैसे तो हम उनसे बहुत प्यार करते हैं लेकिन उनकी मुश्किलें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। एक तरफ जेल की सज़ा काटना ही उन्हें भारी पड़ रहा है।

आखिर अपने बच्चों को बड़ा होते देखना कौन नहीं चाहता। इधर उनके चेहरे पर मुस्कान अपनी आने वाली फिल्म पीके की वजह से भी है। लेकिन जैसा कि हमने कहा मुश्किलें हैं कि संजू बाबा का दामन थामती हैं तो छोड़ती ही नहीं।

ताज़ा खबरों के मुताबिक एकता कपूर ने संजय दत्त पर डेढ़ करोड़ का दावा ठोंक दिया है। एकता के मुताबिक उन्होंने सुनील शेट्टी और संजय दत्त के साथ एक फिल्म प्रोड्यूस करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। साइनिंग अमाउंट के रूप में उन्होंने संजू बाबा को 1.5 करोड़ रूपये दिए। लेकिन कुछ मतभेद हुए और फिल्म हो गई डब्बा बंद।

एकता हिसाब की बहुत पक्की हैं उन्होंने इसके बदले संजू से मांगे हैं डेढ़ करोड़ रूपये वापस। जबकि ये सौदा हुआ था 2008 में । एकता ने ये पैसे सुनील शेट्टी के कहने पर दिए थे। चलिए ज़ुबान पर अरसों बाद उनका भी नाम आ गया।

खैर ये 2008 की बात आज एकता को कैसे याद आई। वैसे सुना बीच में वो अजीबो गरीब सी वेशभूषा में करन जौहर की पार्टियों में खूब जाती थीं। hmmmmmmm!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X