Bollywood News Live: धर्म पर एकता कपूर ने दिया करारा जवाब, राहा कपूर के बर्थडे की इनसाइड फोटोज

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

'द साबरमती रिपोर्ट' ट्रेलर लॉन्च के दौरान एकता कपूर ने धर्म को लेकर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि वह हिंदू हैं मतलब सेकुलर। उन्हें सभी धर्मों का सम्मान है। मगर जब वह लाल टीका माथे पर लगाया करती थीं तो लोग उनका मजाक बनाते थे। बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो छिप-छिपकर ऐसा करने में यकीन रखते हैं। एकता कपूर का ये बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर 2 साल की हो गई हैं। इस स्पेशल दिन को रणबीर आलिया ने बेहद ही ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया। रणबीर कपूर आलिया भट्ट ने परिवार-करीबियों औ दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई हैं।

LIVE Feed
  • Nov 7, 2024 6:24 PM

    Rupali Ganguly के पति की दूसरी बीवी ने बेटियों को पालने के लिए दांव पर लगाई जिंदगी

    Rupali Ganguly Husband Second Wife: अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है,काफी कुछ लिखा जा रहा है।

    Rupali Ganguly के पति की दूसरी बीवी ने बेटियों को पालने के लिए दांव पर लगाई जिंदगी
  • Nov 7, 2024 6:22 PM

    95 दिनों से Shah Rukh Khan के घर के बाहर डेरा जमाने वाले फैन को एक्टर ने मन्नत के अंदर बुलाया

    Shah Rukh Khan Fulfilled Fan Wish: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 59वें जन्मदिन पर अपने फैन को मन्नत के अंदर बुलाकर और उनसे मिलकर उसका सपना पूरा किया। 95 दिनों से मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे फैन को आखिरकार एक्टर के जन्मदिन पर किस्मत का साथ मिला और उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उनकी आर्थिक मदद करने के साथ-साथ उन्हें "सम्मान" भी दिया।

    95 दिनों से Shah Rukh Khan के घर के बाहर डेरा जमाने वाले फैन को एक्टर ने मन्नत के अंदर बुलाया
  • Nov 7, 2024 6:21 PM

    Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai को फिर एक साथ लेकर आएगा ये शख्स

    Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Reunion: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे मशहूर पावर कपल में से एक हैं। दोनों तलाक की अफवाहों के कारण चर्चा में हैं, जो लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अफवाहे हैं कि अभिषेक के अपनी दसवी को-स्टार निमृत कौर के साथ कथित अफेयर के बाद ऐश्वर्या एक्टर को छोड़कर चली गईं।

    Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai को फिर एक साथ लेकर आएगा ये शख्स
  • Nov 7, 2024 6:21 PM

    कौन है Pakistani Tiktoker Minahil Malik?

    Minahil Malik MMS Video: पाकिस्तानी टिकटॉकर मिनाहिल मलिक इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने कथित MMS लीक होने के बाद से खबरों में हैं। दरअसल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस-सिंगर मिशी खान ने उन पर पब्लिसिटी के लिए अपना खुद का वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था।

    कौन है Pakistani Tiktoker Minahil Malik?
  • Nov 7, 2024 2:35 PM

    Shahrukh Khan- सलमान खान के बाद शाहरुख खान के पीछे पड़े अपराधी, जान से मारने की मिली धमकी!

    पता चला है कि किंग खान को किसी शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। खबरों की मानें तो ये धमकी रायपुर से आई है और आरोपी ने फिरौती की मांग की है। धमकी के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

  • Nov 7, 2024 2:06 PM

    10 साल के बच्चे ने महिला इंफ्लुएंसर के प्राइवेट पार्ट पर मारा हाथ, कैमरे में कैद हुई घिनौनी हरकत, Video!

    वीडियो में लड़की कह रही है, ''आज तक जिंदगी में मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है। आप लोगों को एक वीडियो दिखाती हूं, सच्ची में गाइज इतना बुरा लग रहा है मुझे। आप देखिए ये वीडियो।'' इसके बाद वो वीडियो प्ले होता है जिसमें महिला इंफ्लुएंसर के साथ बच्चे ने बदसुलूकी की है।

  • Nov 7, 2024 1:03 PM

    Nita Ambani के साथ भरी महफिल में रोमांटिक हुए Mukesh Ambani, वीडियो से इंटरनेट पर मचा बवाल!

    अब एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी रोमांटिक अंदाज में स्टेज पर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी काफी सीरियस हैं और बैकग्राउंड में 'गीत हमारे प्यार के' गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

  • Nov 7, 2024 12:41 PM

    Radhika Merchant का बेहद खूबसूरत Video Viral, बॉलीवुड हीरोइनें भी लगेंगी पानी कम चाय!

    आज भी कुछ ऐसा ही हुआ है और उनका एक वीडियो सामने आया है। शायद उनका ये वीडियो उनकी शादी के वक्त का है। इस दौरान राधिका मर्चेंट फोटोशूट करवा रही हैं। जिस तरह से वो अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं वो बेहद सुंदर लग रही हैं।

  • Nov 7, 2024 11:21 AM

    सलमान खान और रेखा की वजह से अपनी सगाई में शर्मिंदा हुईं थीं भावना पांडे, चंकी पांडे की पत्नी का खुलासा!

    भावना ने खुलासा करते हुए कहा कि, ''दिल्ली में हम लोगों ने बहुत बड़ा प्रोग्राम रखा था। ये वो वक्त था जब आसानी से स्टार्स नहीं दिखते थे। जब लोगों ने हमारे पास में रेखा और सलमान खान को देखा तो लोग क्रेजी हो रहे थे। मैं इसलिए काफी शर्मिंदा हो रही थी कि रिश्तेदार तो छोड़ो मेरी खुद की बहनें एक्टर्स को देख कर पागल हो रहीं थीँ। रिश्तेदार उनको देखकर चिल्ला रहे थे।'' भावना पांडे का ये खुलासा अब चर्चा में है।

  • Nov 7, 2024 9:24 AM

    कमला हैरिस की हार से दुखी दिग्गज सिंगर ने डोनाल्ड ट्रंप के फैंस को सुनाई गालियां

    अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हार मिली है। इस चुनाव में हॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स ने कमला हैरिस का सपोर्ट किया। कमला हैरिस की हार से सेलेब्स दुखी हैं। इन्हीं में से एक हैं सिंगर और रैपर कार्डी बी. इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में कार्डी बी ने ट्रंप के सपोर्ट्स को काफी खरी-खोटी सुना डाली है।

  • Nov 7, 2024 9:21 AM

    एलेक्स ने पहनाई नताशा को साड़ी, बुरी तरह ट्रोल हुई हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ

    हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक तलाक के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। नताशा जब से सर्बिया से वापस आईं हैं तब से वो अपने काम पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में वो दिवाली पार्टी में गईं थीं। जहां पर उन्होंने फिटनेस ट्रेनर एलेक्स के साथ पोज भी दिए थे। पार्टी में नताशा साड़ी पहनकर गई थीं। अब नताशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एलेक्स उन्हें साड़ी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हार्दिक के फैन नताशा को खूब ट्रोल भी कर रहे हैं।

  • Nov 7, 2024 9:19 AM

    पत्नी कैटरीना कैफ को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए आए विक्की कौशल

    विक्की कौशल कभी कैटरीना के लिए प्यार दिखाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार वो पत्नी कैटरीना को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए आए थे। वो पत्नी कैटरीना को एयरपोर्ट ड्रॉप करने आए थे जिसकी वजह से लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वो अपनी कार से बाहर नहीं निकले मगर उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

  • Nov 7, 2024 7:31 AM

    भूल भुलैया 3 की 6 दिनों में 150 Cr क्लब में एंट्री

    Sacnilk के मुताबिक, फिल्म 6th डे पर फिल्म 10.50 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। फिलहाल फिल्म का टोटल कलेक्शन 143.91 है और अगर मूवी 10.50 करोड़ कमाती है तो फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 154.41 हो जाएगा और ऐसा करने वाली ये कार्तिक के करियर की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले भूल भुलैया 2, 150 क्लब में शामिल हुई थी।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X