Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai को फिर एक साथ लेकर आएगा ये शख्स, बर्बाद हो रही शादी को बचाएगा!

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Reunion: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे मशहूर पावर कपल में से एक हैं। दोनों तलाक की अफवाहों के कारण चर्चा में हैं, जो लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अफवाहे हैं कि अभिषेक के अपनी दसवी को-स्टार निमृत कौर के साथ कथित अफेयर के बाद ऐश्वर्या एक्टर को छोड़कर चली गईं।

अलगाव और तलाक की अफवाहों के बीच, ऐसी खबरें हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या मणिरत्नम के प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आएंगे। जी हां, आपने सही पढ़ा!

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan के Nimrat Kaur के संग अफेयर पर बच्चन परिवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जल्द ही एक्शन लेंगे'

दोनों अपनी धमाकेदार केमिस्ट्री से एक बार फिर जादू बिखेरेंगे। दिग्गज फिल्मेकर ने स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया है और प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए तैयार हैं। 2007 में, मणिरत्नम ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के लिए मैचमेकर की भूमिका निभाई थी, जब वह उनके साथ गुरु की शूटिंग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- पैसे बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट के पास सोया ये बच्चा... कहलाता है गरीबों का मसीहा, बॉलीवुड में हैं सुपरहिट

दोनों में प्यार हो गया और उसी साल उन्होंने शादी कर ली। मणिरत्नम की सबसे पसंदीदा जोड़ी के साथ काम करने की इच्छा की खबर ने फैंस के बीच उम्मीद जगाई है कि दोनों अपने डिफरेंसेस को दूर कर सकते हैं और एक बार फिर साथ आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इस सुपरहिट एक्टर ने दी सुपरफ्लॉप फिल्म, हाल देखकर आंसू भी ना छिपा पाए, क्रिटिक्स ने भी दे दी बुरी रेटिंग

मणिरत्नम ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ रावण में काम किया था। जूम को दिए गए एक इंटरव्यू में मणिरत्नम ने कहा, 'इनमें से मैं किसके ज्यादा करीब हूं? यह एक मुश्किल सवाल है। मुझे लगता है कि अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ही मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं। गुरु और रावण के बाद, मैं उनके साथ एक और फिल्म करना चाहता हूं ताकि हम अपनी हैट्रिक पूरी कर सकें।'

यह भी पढ़ें- शादीशुदा हीरो पर डोरे डाल रही थी ये एक्ट्रेस, पत्नी ने सेट पर सबके सामने मारा जोरदार चांटा

चेन्नई के एक सूत्र ने जूम को बताया, 'मणि सर पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ तीसरी फिल्म के लिए विषय की तलाश में थे। उन्होंने आखिरकार तय कर लिया है कि वह उनके साथ क्या और कैसी फिल्म करना चाहते हैं।'

यह भी पढ़े- Shah Rukh Khan कैसे करेंगे अपनी विशालकाय प्रॉपर्टी का बंटवारा, तीनो बच्चों में से देंगे सिर्फ इस बच्चे का साथ

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X