Exclusive: फरेबी एकता नहीं फरेबी लोग हैं?
उनकी कंपनी दिन में 50 शो बनाती है। कई फिल्मों की निर्माता एकता हैं, ऐसे में वो दिन में करीब 50 लोगों से मिलती होंगी? तो लोगों ने सोचा होगा कि उन्हें बदनाम करके ही पैसा ऐंठ लिया जाये। मैं नहीं मानती कि एकता कपूर कुछ ऐसा कर सकती हैं। एक तो वो महिला, ऊपर से करोड़पति.. लोग तो दु्श्मन होंगे ही। देखना अनुपम थोड़ा सा पैसा लेकर चुप हो जायेगा।
मालूम हो कि एकता के ऊपर यूपी के इलाहाबाद शहर में जार्जटाउन थाने में शहर के तुलारामबाग निवासी अनुपम शुक्ला ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। अनुपम ने आरोप लगाया है कि एकता की फिल्म एक थी डायन के प्रमोशन के लिए एकता की कपंनी बालाजी मोशन ने नकी कंपनी मेंबर्स प्री एंड मीडिया वेंचर्स से करार किया था लेकिन प्रमोशन पूरा होने के बाद एकता ने उन्हें करार के तीन करोड़ रूपये नहीं दिये इसलिए मजबूरन उन्होंने एकता पर मुकदमा किया है।
अनुपम ने कहा कि उन्होंने एकता कपूर के ऑफिस में कई बार फोन और फैक्स किया लेकिन एकता या उनकी कंपन ने कभी उनकी सुध नहीं ली।इस बारे में जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने मामला दर्ज लिया है, मामले की जांच की जा रही है, हमारी एक टीम इस बारे में जांच के लिए जल्द ही एकता कपूर के ऑफिस बालाजी मोशन जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications












