..................... Ekta Kapoor signs on Bhushan Patel for Sunny Leone-starrer Ragini MMS-2 | जानते हैं.. अब सन्नी लियोन का बनेगा MMS - Hindi Filmibeat

जानते हैं.. अब सन्नी लियोन का बनेगा MMS

एडल्ट स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की महात्वाकांक्षी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में व्यस्त हैं। फिल्म एक सुपरनेचुरल पावर और एमएमएस की कहानी कहती है। यह रागिनी एमएमएस की सीक्वेल है। इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल करेंगे। यह वो ही भूषण हैं जिन्होंने 1920-एविल रिटन्र्‍स को बनाया था। अपनी इस फिल्म से उत्साहित सन्नी लियोन ने पहले कहा था कि इस फिल्म में उन्हें एक्टिंग करने का मौका मिला है, फिल्म की कहानी काफी अच्छी लगी थी उन्हें इसलिए उन्होंने एकता कपूर को हां बोला था।

सन्नी ने एकता के कसीदे पढ़ते हुए कहा था कि एकता बोल्ड लेकिन अच्छे विषयों पर फिल्में बनाती हैं इसलिए ही वो एकता कपूर को पसंद करती है। उन्होंने एकता कपूर की फिल्म द डर्टी पिक्चर के लिए जमकर विद्या बालन और एकता की तारीफ की। सन्नी लियोन ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को लोग जरूर पसंद करेंगे।

आपको बता दें कि सन्नी जब इस फिल्म को साइन करने एकता के पास गयीं थी तो भी बहुत रोचक खबरें सामने आयी थीं सुनने में आया था कि सन्नी लियोन एकता के पास बुर्का पहन कर गयीं थी क्योंकि उन्हें डर था कि लोग उन्हें देखने के लिए भीड़ एकत्र कर लेंगे और उनका एकता से मिलना नहीं हो पायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X