..................... Adult Star Sunny Leone named the most dangerous celebrity on the internet | सन्नी लियोन ने तो लोगों को बर्बाद कर दिया - Hindi Filmibeat

सन्नी लियोन ने तो लोगों को बर्बाद कर दिया

पोर्न स्टार सन्नी लियोन को जहां फिल्म अभिनेता अभय देओल ने बॉलीवुड की जरूरत कहा है वहीं इंटरनेट पर सन्नी को खोजना किसी खतरे से कम नहीं है, अब आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कह रहे हैं लेकिन यह सच है। दरअसल इस समय इंटरनेट पर सन्नी लियोन का वायरस घूम रहा है जैसे ही सन्नी की फोटो पर लोग क्लिक कर रहे हैं वायरस लोगों के सिस्टम और लैपटॉपर में घुस जाता है जो यूजर्स के सारे दस्तावेजों के ट्रैक कर लेता है।

इस बात का खुलासा 'मैकफी' ने किया है उसके मुताबिक लोग सन्नी को सर्च करते-करते घातक पोर्न साइट्स पर पहुंच जाते हैं जो कि उनका बैंड बजा देती है। सन्नी को इस मामले पर 9.95 पर्सेंटाइल नंबर मिले हैं।

जबकि इससे पहले यह खिताब कैटरीना कैफ के नाम था और दूसरा नंबर करीना कपूर का था लेकिन इस बार सन्नी ने सबको पछाड़ दिया। इस खेल में प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु,विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, पूनम पांडेय और ऐश्वर्या राय का नाम शामिल हैं जिनके मोहपाश में लोग वाइरस के शिकार हो रहे हैं।

इस वायरस के कारण सन्नी के दीवाने बुरी तरह से आहत है बेचारे सन्नी को खोजते-खोजते अपना काफी कुछ गंवा बैठे हैं। इसलिए आगे से आप में से कोई भी बॉलीवुड की कातिल हसीनाओं को खोजे तो जरा संभल कर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X