कंगना रनौत- रिपोर्टर की लड़ाई पर एकता कपूर ने जताया खेद, मांगी माफी- एक्ट्रेस पर बैन कायम

By Staff

फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के इवेंट में कंगना रनौत और रिपोर्ट्स की लड़ाई का मामला अब काफी आगे बढ़ चुका है। एक्ट्रेस ने फिल्म पत्रकार के साथ खूब कहासुनी की और अपने खिलाफ कैपेंन करने का आरोप लगाया। अब पूरी मीडिया ने कंगना रनौत का बॉयकॉट किया है। वहीं, फिल्म जजमेंटल है क्या की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने मीडिया से इस पूरे मामले में माफी मांगी है।

कंगना का पत्रकार के साथ इस तरह के बर्ताव से पूरी मीडिया गुस्से में है और सब चाहते हैं कि कंगना पब्लिक में आकर इसके लिए माफी मांगे। साथ ही मीडिया ने यह मांग रखी है कि यदि कंगना माफी नहीं मांगती है तो मीडिया उनकी किसी फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं होगी और पूरी तरह से एक्ट्रेस को boycott किया जाएगा।

Ekta Kapoor

एकता कपूर ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखते हुए लिखा, '7 जुलाई, 2019 को फिल्म के सॉन्‍ग लॉन्च इवेंट में हमारी फिल्म की एक्‍ट्रेस और पत्रकार जस्टिन राव के बीच हुई बहस के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्‍य पूर्ण घटना है। यह घटना हमारी फिल्‍म के दौरान हुई इसीलिए हम, निर्माता के रूप में इस अप्रिय घटना के लिए क्षमा चाहते हैं और इस पर अपना खेद व्‍यक्‍त करते हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि हमारा इरादा किसी की भावनाओं का अपमान या चोट पहुंचाना नहीं था।'

एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया नाम की संस्था ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एकता कपूर को लेटर लिखा, हमने सामूहिक रूप से कंगना रनोट का बायकॉट करने और उन्हें किसी तरह की मीडिया कवरेज न देने का फैसला लिया है। बाकी इस मामले से आपकी फिल्म जजमेंटल है क्या किसी तरह से प्रभावित नहीं होगी। हम आपकी फिल्म और बाकी कास्ट मेंबर्स को सपोर्ट करते रहेंगे, कंगना को छोड़कर।

ये था पूरा मामला- 'जजमेंटल है क्या' इवेंट में पत्रकार से लड़ पड़ीं कंगना रनौत- की बेइज्ज़ती - Video VIRAL

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X