'जजमेंटल है क्या' इवेंट में पत्रकार से लड़ पड़ीं कंगना रनौत- सरेआम बेइज्ज़ती - Video VIRAL
कंगना रनौत और विवाद का कुछ पुराना नाता है। जहां कंगना होती हैं, वहां विवाद भी खुद ब खुद पैदा हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ फिल्म जजमेंटल है क्या के एक इवेंट में, जहां कंगना और एक पत्रकार के बीच जमकर झड़प हो गई। कंगना ने पत्रकार पर अपने खिलाफ लिखने का आरोप लगाया। जबकि पत्रकार ने अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश की, लेकिन कंगना ने एक ना सुनी।
जैसे ही रिपोर्टर ने सवाल पूछना शुरु किया, कंगना ने बीच में टोक कर कहा कि आप तो मेरे खिलाफ आजकल बहुत गंदी गंदी बातें लिखते हो। कैसे तुम ऐसी बातें लिख सकते हो? आपने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के खिलाफ दुर्भावना से ग्रस्त होकर काफी कुछ फिल्म के खिलाफ लिखा है। मैंने आपको अपना दोस्त समझा और आपने मेरे खिलाफ कैम्पेन चलाई। आपने मुझे मैसेज किये, मेरे साथ लंच किया और फिर आपने ऐसा किया।

कंगना के इल्जाम सुनकर रिपोर्टर ने साफ कहा कि मैंने आपको कभी कोई मैसेज नहीं किया.. और यदि किया है तो आप स्क्रीनशॉट दिखाएं। मणिकर्णिका पर मैंने जो भी लिखा, वह मेरा काम है।
यहां देंखे वीडियो-
इस मामले को बढ़ता देखकर राजकुमार राव बीच में आए और रिपोर्टर से सबकी तरफ से माफी मांगते हुए शांत रहने को कहा। उन्होंने कहा, 'अभी हम जो करने आए हैं उस पर फोकस करते हैं.. फिर आराम से बात करेंगे।' वहां, मौजूद एकता कपूर ने भी मामले को संभालने की कोशिश की। लेकिन कंगना ने अपने शब्द पीछे नहीं लिये। यहां तक की उन्होंने रिपोर्टर पर घटिया सोच रखने की भी तोहमत लगाई।
बहरहाल, कंगना रनौत की हर फिल्म रिलीज से पहले कोई ना कोई विवाद से उनका नाम जरूर ही जुड़ जाता है। अब यह महज इत्तेफाक है.. या सोचा समझा, यह कंगना ही जानें।


Click it and Unblock the Notifications











