'एक विलेन' ने कमाए तीन दिन में 50 करोड़, एकता खुश
50.70 करोड़, शनिवार को 16.72 करोड़ और रविवार को 17.44 करोड़ की कमाई की। आपको बता दें कि देश में 2539 स्क्रीन्स पर रिलीज यह फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तनुजा गर्ग ने कहा कि ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह फिल्म हमारे स्टूडियो की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।
इस फिल्म की सफलता मोहित सूरी के लिए खास है, क्योंकि उनके होम बैनर विशेष फिल्म्स से इतर यह उनकी पहली है। मोहित कहते हैं, "कमाई का यह आंकड़ा दृढ़ विश्वास, फिल्म की विषय वस्तु और जुनून का परिणाम है। जिस पर खुश होते हुए मोहित ने कहा कि इस सक्सेस के पीछे जितनी मेरी मेहनत है उतनी किसी और की दुआएं भी है। और वो दुआएं हैं मेरी बीवी उदिता की।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत किया है।


Click it and Unblock the Notifications












