'एक विलेन' की सक्सेस पार्टी में हुआ सिद्धार्थ-सलमान का भरत-मिलाप
मोहित सूरी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म एक विलेन से सफलता का परचम लहरा दिया है। फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है जिसके लिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी खुश है।
इसके लिए फिल्म की सक्सेस पार्टी हुई जिसमें अभिनेता सलमान खान भी अपनी नई फिल्मी हिरोईन जैकलीन फर्नाडिज के साथ शामिल हुए। पार्टी में पहुंचते ही सलमान ने सिद्धार्थ को गले लगा लिया और उन्हें फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी।
तो मोहित साहब.. 'एक विलेन' की कामयाबी के पीछे यह राज है..
सलमान ने सिद्धार्थ को स्वर्णिम भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि मोहित सूरी की मूवी 'एक विलेन' ने पहले ही दिन कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। फिल्म ने रिलीज के दिन (27 जून) भारत में 16.72 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को शुक्रवार को भारत में 2539 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत किया है।
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ हिरोईन जैकलीन फर्नाडिज हैं। फिल्म साजिद नाडियावाला की है जो कि ईद पर रिलीज होगी।
आईये देखते हैं कि एक विलेन सक्सेस पार्टी में कैसे हुआ सलमान-सिद्धार्थ का भरत-मिलाप..


Click it and Unblock the Notifications











