'एक विलेन' को मिली शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए 16 करोड़
2014 में भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। वैसे फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के गानें पहले ही काफी हिट हो चुके हैं जो एक बहुत बड़ी वजह है दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने का।
फिल्म को शुक्रवार को भारत में 2539 स्क्रीन पर रिलीज किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत किया है।
करण जौहर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा और जेनेलिया डिसूजा जैसी हस्तियां इस फिल्म की प्रशंसा कर चुकी हैं। बॉलीवुड ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' इस साल की एक बड़ी हिट होगी। लोगों को फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का काम बहुत अच्छा लगा है।
लोगों को लंबे अरसे के बाद रितेश देशमुख भी एक अलग और संजिदा किरदार में नजर आ रहे हैं जो कि उनके लिए एक नया अनुभव है। फिलहाल फिल्म ने शुरूआती सफलता हासिल कर ली है देखते हैं कि फिल्म का यह सफर कहां तक पहुंचता है?


Click it and Unblock the Notifications












