'एक विलेन' की कमाई से खुश श्रद्धा ने की आत्मविश्वास की बात
उन्होंने कहा, "फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सच में अच्छी कमाई की, जो आपको और फिल्में करना का ढेर सारा आत्मविश्वास देती है। मैं जिस दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई, उसी दिन से जश्न मनाती आ रही हूं।"
'एक विलेन' का निर्देशन 'आशिकी 2' सरीखी अतिसफल फिल्म देने वाले मोहित सूरी ने ही किया है, जिसमें श्रद्धा भी थीं। लोगों को श्रद्धा और सिद्धार्थ की ऑनलाइन कमेस्ट्री बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म से श्रद्दा ने गायिकी में भी कदम रख दिया है। आज का हिट ट्रैक.. तेरी गलियां... का फीमेल वर्जन श्रद्धा ने गाया है।
वैसे इस फिल्म के लिए जहां लोग श्रद्दा की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के लिए श्रद्दा कपूर की आलोचना भी हो रही है क्योंकि श्रद्धा ने फिल्म के हीरो सिद्धार्थ के साथ फिल्म में लिपलॉक सीन दिया है।जिसके लिए श्रद्दा ने कहा कि मैंने इसे फिल्म के लिए जरूरी था इसलिए किया था लेकिन ना जाने क्यों लोगों ने मेरे किसिंग सीन पर बथेड़ा खड़ा कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
