..................... Why is kissing such a big deal, wonders Shraddha Kapoor - Hindi Filmibeat

बस एक 'किस' ही तो किया है...इतना बवाल क्यों बाबा?

मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन' ने अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है और इस फिल्म से एक बार फिर से अभिनेत्री श्रद्दा कपूर ने खुद को साबित करने की कोशिश की है लेकिन इस फिल्म के लिए श्रद्दा कपूर की आलोचना भी हो रही है क्योंकि श्रद्धा ने फिल्म के हीरो सिद्धार्थ के साथ फिल्म में लिपलॉक सीन दिया है। ताज्जूब यह है कि श्रद्धा कपूर के इस सीन पर लोग बवाल खड़ा कर रहे हैं जबकि फिल्म 'आशिकी 2' में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ बेड सीन दिया था।

एक विलेन के किसिंग सीन के बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने कहा कि मैं हैरान हूं कि इस दौर में भी एक चुंबन दृश्य पर इतना बवाल क्यों मचा है? दर्शक एक चुंबन को लेकर इतनी हाय-तौबा नहीं मचाते। अब तो दर्शक इसके आदी हो गए हैं।" श्रद्धा ने साफ कहा हैं कि जब तक उन्हें अपने निर्देशक के दृष्टिकोण पर भरोसा है, उन्हें चुंबन दृश्य फिल्माने में कोई परेशनी नहीं है।

श्रद्धा ने कहा, "यदि यह सब फिल्म की मार्केटिंग के लिए किया गया, तो मुझे नहीं पता ऐसा क्यों किया गया। मैं मार्केटिंग विशेषज्ञ नहीं हूं। वैसे भी चुंबन दृश्य करने के मामले में मैं दिल से बेहद रूढ़िवादी हूं। अंतरंग दृश्य फिल्माना मेरे लिए आसान काम नहीं है। फिल्म के लिए जरूरी होगा, तभी मैं यह करूंगी।"

श्रद्धा ने कहा, "मैं दर्शकों को उत्तेजित करने के लिए चुंबन दृश्य नहीं करूंगी। मुझे अपने निर्देशक के दृष्टिकोण पर भरोसा होना चाहिए और मेरी नजर में इसका औचित्य होना चाहिए। मैं बेवजह यह सब नहीं करूंगी।"

मालूम हो कि फिल्म 'एक विलेन' ने अब तक 77 करोड़ कमा लिये हैं। लोगों को श्रद्धा और सिद्धार्थ की ऑनलाइन कमेस्ट्री बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म से श्रद्दा ने गायिकी में भी कदम रख दिया है। आज का हिट ट्रैक.. तेरी गलियां... का फीमेल वर्जन श्रद्धा ने गाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X