ओवरसीज मार्केट में भी छायी 'एक विलेन' , हॉलीडे-हमशक्ल्स को पछाड़ा

सिनेप्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है..और वो यह है कि उनकी मनपसंद फिल्म 'एक विलेन' ने ओवरसीज मार्केट में भी अपनी पहुंच बना ली है। वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है जिसकी वजह से फिल्म 'एक विलेन' ने ओवरसीज कमाई में पिछली रिलीज मूवी 'हॉलीडे' और 'हमशक्ल्स' को पछाड़ दिया है। जो रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक पहले वीकेंड में अमेरिका में 'एक विलेन' ने 1.97 करोड़ रूपये की कमाई की है। 'एक विलेन' अमेरिका में 85 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।

जबकि कनाडा में 'एक विलेन' 12 स्क्रीन पर रिलीज की गयी थी जहां फिल्म ने 46.54 लाख की कमाई की है। यूएई में फिल्म ने अब तक 4.91 लाख रूपये कमाये हैं तो वहीं यूके में फिल्म ने 39.22 लाख रूपये की कमाई की है।

तो वहीं पहले वीकेंड में घरेलू सिनेमाघरों में फिल्म ने अब तक 50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। एकता कपूर प्रोडक्शन की यह फिल्म रिलीज की तारीख यानी 27 जून से लेकर लगातार तीसरे दिन तक बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ पैसे बटोर रही है।

इस फिल्म ने शुक्रवार को 50.70 करोड़, शनिवार को 16.72 करोड़ और रविवार को 17.44 करोड़ की कमाई की। आपको बता दें कि देश में 2539 स्क्रीन्स पर रिलीज यह फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत किया है। लोगों को सिद्धार्थ मल्होत्रा का काम काफी पसंद आया है।

फिल्म की सफलता में फिल्म के गानों का बहुत बड़ा हाथ रहा है।फिल्म के गानों ने लोगों को पहले ही दिवाना बना दिया था जिसकी वजह से फिल्म को देखने के लिए लोग बुरी तरह से पगलाये हुए दिखे और नतीजा आपके सामने ही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X