एक बार देखने लायक 'एक थी डायन'
काली-काली आंखो का काला-काला जादू है, का सस्पेंस खत्म..एकता ने एक बार देखने लायक फिल्म बनायी है एक थी डायन..। फिल्म के पहले दिन के सारे शो खत्म हो चुके हैं औऱ दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आनी लगी हैं। फिल्म में काल्की नहीं बल्कि खूबसूरत कोंकणा सेन शर्मा और हर दिल अजीज हुमा कुरैशी ने डायन रूप धरा है, जो कि काफी अच्छा है। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि वनइंडिया के पाठकों का है। जो कि पहले दिन इस फिल्म का शो देखकर आये हैं।
फिल्म देखने के बाद लौटे दिल्ली की आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर विशाल शर्मा ने वनइंडिया से कहा कि फिल्म एक बार देखने लायक है। फिल्म का फर्स्टहाफ डराने वाला है लेकिन सेंकड हाफ नहीं। लेकिन कुल मिलाकर फिल्म अच्छी है। जिसे लोग पसंद करेंगे।
ऐसी ही प्रतिक्रिया मुंबई की पूजा अग्रवाल ने भी दी है जिन्हें फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा काफी अच्छी लगी है। आपको बता दें कि एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं।फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है देखते हैं कि उसकी कमाई का सिलसिला अगले कितने दिनों तक चलता है? फिल्म का वींकेड पर धांसू कमाई करने की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












