'एक थी डायन' से कोंकणा का कमबैक
मालूम हो कि कोंकणा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान हैं। उनके और उनके पति रणबीर शौरी के बीच में कुछ ठीक नहीं हैं। मामला तलाक तक आ पहुंचा है। लिव इन रिलेशन में रहने वाले दोनों सितारों ने लंबे प्रेम संबंध के बाद शादी की थी, शादी से दोनों को एक बेटा भी है लेकिन फिर भी दोनों के बीच में मन-मुटाव की खबरें हैं दोनों लंबे अरसे से अलग-अलग रह रहे हैं।
इसलिए फिर से कोंकणा फिल्मों में सक्रिय हुई हैं और लंबे अरसे के बाद वो फिल्म एक थी डायन में नजर आने वाली हैं। मालूम हो कि कोंकणा की फिल्म ओमकारा, वेकअप सीड और अतिथि तुम कब जाओगे जैसी फिल्मों में खासी तारीफ हुई है।
एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी एक जादूगर बने हैं। फिल्म में तीन अभिनेत्रिया काल्कि कोचलिन, हुमा कुरैशी और कोंकणा हैं। फिल्म 18 अप्रैल को पर्दे पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications
