"चाहकर भी कभी ऐश्वर्या राय जैसी नहीं बन सकती"
सनी लियोन की फिल्म एक पहेली लीला का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म में उनके तीन अवतार नज़र आ रहे हैं। फिल्म में सनी लियोन ने हम दिल दे चुके सनम के मशहूर गाने ढोल बाजे पर वापस एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी है जो कि ऐश्वर्या राय को एक ट्रिब्यूट होगा। इस गाने में सलमान और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री ने हिला दिया था वहीं सनी भी अपने डांस से कुछ ऐसी ही छाप छोड़ना चाहती हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी लियोन का कहना है कि वो अगर चाहे तो भी बॉलीवुड की मल्लिका ऐश्वर्या राय कभी नहीं बन सकती। ऐश्वर्या की अदाएं, उनकी खूबसूरती, उनकी एक्टिंग सब बेजोड़ है और कोई बेवकूफ ही होगा जो उन्हें कॉपी करने की कोशिश करेगा। सनी इस फिल्म से केवल इस गाने को वापस से ज़िंदा करना चाहती हैं क्योंकि ये लोगों की यादों में आज भी ताज़ा है।
गौरतलब है कि फिल्म एक पहेली लीला एक म्यूज़िकल फिल्म है और इसमें 9 गाने हैं। सनी लियोन इस फिल्म में ट्रिपल रोल में नज़र आएंगी और उनके तीनों ही लुक इतने हॉट हैं कि आपसे संभाले नहीं संभलेंगे। लीला में सनी लियोन ने एक बात तो साफ कर दी है कि वो आपके होश उड़ाने के लिए काफी हैं और उनकी हॉटनेस और बोल्डनेस का फिलहाल बॉलीवुड में कोई तोड़ ही नहीं है। और इस बात का इस्तेमाल एक पहेली लीला के डायरेक्टर बॉबी खान ने भरपूर किया है।


Click it and Unblock the Notifications












