हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, वीडियो में शेयर की पूरी कहानी
कोरोना वायरस का कहर पिछले चार महीनों से पूरी दुनिया पर बरस रहा है। आम पब्लिक से लेकर राजनेता और फिल्म स्टार्स भी इससे अछूते नहीं रह गए हैं। अब हॉलीवुड एक्टर और पूर्व रेसलर ड्वेन जॉनसन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ फैंस के साथ शेयर किया कि वो और उनका परिवार हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये हैं। वो सभी सावधानी बरत रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब वो और उनकी फैमिली सुरक्षित और हेल्दी हैं। और बेहतर महसूस कर रहे हैं। वीडियो में अभिनेता ने कहा- मैं आपको बता सकता हूं कि ये सबसे चुनौतीपूर्ण और कठिन चीजों में से एक है। व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी ये काफी मुश्किल रहा। लेकिन पूरे परिवार ने इससे जंग लड़ी और अब लगभग ढ़ाई हफ्तों के बाद अब सब ठीक हैं।

ड्वेन ने बताया कि उनके बच्चों को कुछ दिनों पहले गले में ख़राशें हुई थीं। इसके बाद वो पूरी तरह ठीक हो गये थे। पूरा परिवार आइसोलेशन में चला गया था। जॉनसन और उनकी पत्नी के लिए यह थोड़ा मुश्किल रहा।
अपने वीडियो में अभिनेता ने अपने चाहने वालों से सावधानी बरतने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि, "मुझे फर्क नहीं पड़ता आप दुनिया के किस हिस्से में हो। मुझे जिस बात से फर्क पड़ता है, वो यह है कि मैं आपको प्यार करता हूं और नहीं चाहता कि आप या आपके परिवार को कोविड-19 हो। वैक्सीन के लिए डॉक्टर्स काफ़ी मेहनत कर रहे हैं, मगर तब तक हमें अपना ध्यान रखना है।"
View this post on InstagramA post shared by therock (@therock) on
'बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स ना हो तो फ्लॉप मानी जाती है'- सिंगर और निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा


Click it and Unblock the Notifications











