Box Office report- दम लगाके हाईशा 2 हफ्तों में 20 करोड़
पिछले दो महीनों से बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हुई जिनमें से कुछ बड़े बजट व बड़े सितारों से सजी फिल्में रहीं। लेकिन इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह का कोई बेहतरीन रिस्पॉंस नहीं मिला। जितने बड़े बजट की फिल्म रही उतनी ही वो फ्लॉप रही लेकिन वहीं छोटो बजट की फिल्म दम लगाके हाईशा को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस मिला।
दम लगाके हाईशा को रिलीज हुई दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं लेकिन फिल्म के कलेक्शन में कमी होने की बजाय हर रोज करोड़ों की बढ़ोतरी हो रही है। जाने माने बॉलीवुड ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट किया है कि दम लगाके हाईशा का बॉक्स ऑफिस रिस्पॉंस हर दिन बढ़ रहा है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में बुधवार का कलेक्शन मंगलवार से ज्यादा, मंगलवार का सोमवार से ज्यादा रहा।
फिल्म ने कुल अभी तक 19.78 करोड़ की कमाई कर ली है और अपने बजट से ज्यादा कमाई करके फिल्म साल की हिट फिल्म में शामिल हो गयी है। शुक्रवार क 1.91 करोड़, शनिवार को 2.35 करोड़, रविवार को 2.47 करोड़, सोमवार को 79 लाख, मंगलवार को 80 लाख और बुधवार को 82 लाख।
फिल्हाल इस हफ्ते अनुष्का शर्मा की एनएच10 रिलीज हो रही है। देखा है कि एनएच10 दम लगाके हाईशा की सफलता को कितना प्रभावित कर सकेगी।


Click it and Unblock the Notifications












