NH10 Celebrity reaction- बॉलीवुड की एंग्री यंग वुमन अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच10 इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एनएच10 से अनुष्का बतौर निर्माता पहली बार इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर रही हैं और यही वजह है कि फिल्म को लेकर अनुष्का बेहद उत्साहित व साथ ही काफी टेंशन में भी हैं। अनुष्का का कहना है कि फिल्म की सफलता या असफलता से उन्हें कोई मतलब नहीं है लेकिन इतना जरुर है कि वो चाहती हैं एनएच10 ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
फिल्म की कहानी किसी रियल घटना पर आधारित नहीं है लेकिन कई हाइवे पर हुई घटनाओं से प्रेरित जरुर है। फिल्म के निर्देशक नवदीप सिंह का कहना है कि जिस तरह से हाईवे फिल्म में हाइवे की खूबसूरती को दर्शाया गया था एनएच10 में हाईवे से जुड़ी उन बद्सूरत घटनाओं का चेहरा नज़र आएगा जिनपर अक्सर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता।
बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने एनएच10 का प्रीमियर अटेंड किया और सभी ने अनुष्का की जमकर तारीफ भी की। आइये जानते हैं क्या कहते हैं बॉलीवुड सितारे अनुष्का की एनएच10 के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications











