ड्रग केस में घिरी एजेंसी से जुड़ा सलमान खान का नाम- वकील ने तुरंत रिलीज किया बयान
ड्रग्स मामले को लेकर शुरू हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। रिया चक्रवर्ती और टैलेंट मैनेजर जया साहा के ड्रग चैट से बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े नाम उजागर हो रहे हैं। जहां पहले सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आया था। वहीं, अब और भी कई नामों पर से पर्दा हटा है।
Recommended Video
ड्रग्स मामले में एनसीबी के निशाने पर KWAN टैलेंट एजेंसी भी है, जिसके सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर को भी ड्रग कनेक्शन में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। बहरहाल, अब इस एजेंसी से सलमान खान के जुड़े होने की खबरें बाहर आ रही थी। खबर चल रही थी एजेंसी में बॉलीवुड के कई सितारों समेत सलमान खान का भी पैसा लगा है।

लेकिन अभिनेता के वकील ने तुरंत ही एक बयान रिलीज किया है और इन खबरों को पूरी तरह से खारिज किया। वकील का दावा है कि सलमान खान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष, किसी भी तरह इस एजेंसी से नहीं जुड़े हैं।
सुनील शेट्टी- जैकी श्रॉफ की दोस्ती को हुए 45 साल, शेयर किया एक शानदार FRIENDS वीडियो


Click it and Unblock the Notifications