सुनील शेट्टी- जैकी श्रॉफ की दोस्ती को हुए 45 साल, शेयर किया एक शानदार FRIENDS वीडियो
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की दोस्ती को 45 साल पूरे हो चुके हैं। अपनी इस खास दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अभिनेता के कुछ खास पल देखे जा सकते हैं। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में अमेरिकी सिटकॉम फ्रेंड्स का हिट टाइटल ट्रैक 'आई विल बी देयर फॉर यू...' सुनाई दे रहा है।
सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की दोस्ती फिल्मों में आने के शुरुआती दिनों से है। दोनों ही पत्नी भी दोस्त हैं। इतना ही नहीं, बल्कि जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी क्लासमेट रह चुकी हैं।

जहां एक ओर माना जाता है कि बॉलीवुड में दोस्ती बनती- बिगड़ती रहती है। ऐसे में 45 साल की यह दोस्ती मिसाल है।अक्सर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। वह एक दूसरे के साथ घूमते हैं, फिरते हैं, खाते-पीते हैं और मौज मस्ती करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, '45 साल पूरे अभी आगे जारी। पेस्ट्री प्लेस टू खंडाला।'
View this post on Instagram45 years and counting! Pastry palace to khandala 🖤... @apnabhidu
A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on
सुनील और जैकी ने 'बॉर्डर', 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर' और 'रिफ्यूजी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन इनकी दोस्ती फिल्मों से इतर रही। ये परिवार की तरह करीब रहे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने बताया कि उनके दोनों बच्चों (टाइगर और कृष्णा) के लिए सुनील शेट्टी एक गॉडफादर की तरह हैं। यदि मुझे कुछ हो गया, तो मुझे यकीन है कि ये संभालेगा मेरे बच्चों को। वहीं, सुनील शेट्टी ने कहा कि, हमारे बीच हमेशा से एक खास कनेक्शन रहा है। हमारे लिए छोटी छोटी खुशियां अहमियत रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











