शराब के कारण मेरा करिअर बर्बाद हुआ: धर्मेंद्र
नई दिल्ली। इन दिनो आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' के प्रमोशन कर रहे अभिनेता धर्मेंद्र का कहना है कि शराब पीने की बुरी आदत के कारण उनका करिअर प्रभावित हुआ। इसलिए अब मैं शराब नहीं पीता और काम पर ध्यान दे रहा हूं। धर्मेंद्र ने बताया कि अब मैं फिल्म निर्माण की बारीकियों से परिचित हो गया हूं। इस फिल्म के लिए हम तीनों ने काफी कड़ी मेहनत की है और फिल्म के प्रमोशन की हर तरकीब अपना रहे हैं।
अपने मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाने वाले गुजरे जमाने के स्टार धर्मेंद्र ने बताया कि मैं फिल्म में सनी देओल का किरदार निभाना चाहता था, क्योंकि वह इसमें एक खूबसूरत लड़की के साथ रोमांस कर रहे हैं। मैं उससे कुछ ज्वेलस भी हो गया था। मैं सोंचता हूं कि अगर मैं सनी का रोल करता तो उस लड़की से रोमांस कर सकता। फिल्म में सनी देओल के साथ क्रिस्टीना अकीवा है जिन्हें कई लोगों के ऑडिसन लेने के बाद फाइनल किया गया था।
अपनी कठोर छवि के लिए मशहूर धर्मेंद्र ने कहा कि पहली बार मैंने सनी और बॉबी के साथ फिल्म 'अपने' में काम किया, लोगों ने हमें पसंद किया पर कहा कि फिल्म भावनात्मक होने के कारण चल नहीं सकी। इसलिए हमने फिर 'यमला पगला दीवाना' बनायी। फिल्म में धर्मेंद्र ने एक चोर की भूमिका निभाई हैं।
फिल्म का तीसरा भाग बनाये जाने के बारे में धर्मेंद्र ने बताया कि हम ऐसा प्लान कर रहे हैं, पर इसके पहले दूसरे पार्ट के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया जानना जरूरी है। यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
