करीना को याद आया ससुराल इसलिए अलापा ऑफबीट राग
करीना कपूर का कहना है कि पहले उन्होंने दोस्ती की खातिर बहुत सारी फिल्में की हैं, लेकिन अब वह केवल अच्छी कहानी की फिल्में ही करेंगी। करीना ने कहा, "मैंने दोस्तों के लिए बहुत सी फिल्में की। अब मैं कहानी के लिए फिल्में करना चाहती हूं। मुझे दोस्तों के लिए फिल्में करने का पछतावा नहीं है, मैं कभी इसे गलती नहीं मानती। मैं दिल से सोचने वाली महिला हूं, इसलिए यह अच्छा है।"
करीना ने 'कभी खुशी कभी गम', '3 इडियट्स', 'बॉडीगार्ड' और 'रा.वन' जैसी व्यावसायिक फिल्में की हैं, तो 'चमेली' और 'तलाश' जैसी फिल्मों में अलग तरह के किरदार भी किए हैं। करीना ने कहा, "मैंने 'चमेली' और 'देव' की क्योंकि मुझे खुद को संतुलित करने की जरूरत थी। मैं एक ऐसी परिवार से आई थी जहां मुझे खुद को साबित करने की जरूरत थी।
मैंने 21 साल की उम्र में 'चमेली' में वेश्या का किरदार किया था। 'तलाश' में फिर से वेश्या का किरदार किया। दोनों मेरे करियर की बेहतरीन फिल्में थीं।"
करीना जल्दी ही व्यावसायिक फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' में नजर आएंगी। जिसके बाद वो सार्थक सिनेमा वाली फिल्मों के बारे मे सोचेंगी और अच्छी कहानी मिलने पर ही फिल्में करेंगी।
वैसे करीना को करीब से जानने वाले इसके पीछे कुछ और कारण बताते हैं। लोगों का कहना है कि करीना अब अपने घर-परिवार को वक्त देना चाहती हैं इसलिए अब वो फिल्मों में ज्यादा व्यस्त नहीं होना चाहती हैं इसलिए उन्होंने ऐसा फैसला किया है।
वैसे से शादी के बाद की रिलीज हुई उनकी दोनों फिल्में 'सत्याग्रह' और 'गोरी तेरे प्यार में' दोनों ही फ्लॉप रही है, ऐसे में शायद करीना को लगने लगा है कि अब उन्हें कुछ अलग और हट कर करना होगा इसलिए ही उन्होंने अब कहानी को महत्व देने का फैसला किया है।
मालूम हो कि करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान से शादी की थी। वो सैफ की दूसरी बीवी हैं। दोनों पांच साल से डेटिंग कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications
