..................... Don't want to grow older: Ranveer ahead of 29th b'day - Hindi Filmibeat

29 के रणवीर को बूढ़ा नहीं होना..जानिए क्यों?

बॉलीवुड के मिस्टर कैसेनोवा यानी रणवीर सिंह ने रविवार को अपने जीवन के 29 साल पूरे कर लिए हैं। लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक दिलचस्प ट्विट करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, "और एक और जन्मदिन आ गया। मैं बूढ़ा नहीं होना चाहता।" वह बॉलीवुड में अपने दौर का आनंद उठा रहे हैं और दुनिया भर की सैर भी कर रहे हैं।

प्रियंका को चूमना रणवीर को पड़ा भारी, हो रहे हैं बेरूखी के शिकार

रणवीर इस समय जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके अलावा अनिल कपूर, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा भी काम कर रही हैं। रणवीर ने कहा, "दिल धड़कने दो' बहुत बढ़िया जा रही है। इतने गंभीर कलाकारों के साथ काम करना मेरी खुशकिस्मती है। जोया तो कमाल हैं। वह संवेदनशील और बेहद व्यावहारिक हैं।"

फिल्म शूटिंग के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, "जहाज में शूटिंग करना एक अलग अनुभव है। फिल्म की टीम के साथ बड़ा मजा आ रहा है। ये सब मौज-मस्ती करने में पीछे नहीं हैं।"

वह अब तक सिविटावसिया, लास्पेजिया, ओल्बिया, पोटरेवेनेरे, रोम, नेपल्स, बार्सिलोना की यात्रा कर चुके हैं और क्रेप्स, चुरेज, न्यूटेल्ला पिज्जा, मग केक, बेकलावा, आइसक्रीम, डोनट्स, सॉफल, क्रोसिएन्ट्स और वोल्कैनो केक का स्वाद ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X