कपड़ों पर नहीं, एक्टिंग पर ध्यान दें : शाहरूख खान
बॉलीवुड बादशाह शाहरूख खान उन लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री या एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। बॉलीवुड से बाहर का होकर भी उन्होंने बड़े पर्दे पर जो बादशाहत हासिल की है, वह काबिले तारीफ है। इपने जन्मदिन के अवसर पर बात करते हुए शाहरूख खान ने स्ट्रगलर्स से कहा कि, कड़ी मेहनत और एक्टिंग के लिए प्यार ही आपको यहां सफल बना सकता है।
शाहरूख खान ने कहा कि, स्ट्रगलर्स को अपने लुक्स की चिंता करने के बजाए, एक्टिंग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हां, पोर्टफोलियो और बाकी चीजें भी जरूरी हैं, लेकिन एक्टिंग से ऊपर कुछ भी नहीं।
फिल्म दिवाना से बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाले शाहरूख खान आज एक सुपरस्टार हैं। उन्होंने कहा कि, कभी भी कोई प्लान कर के एक्टिंग की दुनिया में नहीं आ सकता। इसीलिए कपड़ों और मेकअप को पीछे छोड़कर एक्टिंग पर ध्यान दें। अगर आपकी एक्टिंग दमदार है तो आपको यहां जगह बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
जन्मदिन के मौके पर अपने चाहने वालों से बात करते हुए शाहरूख खान ने कहा कि, मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैं बॉलीवुड से बाहर का हूं। फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जो आपके साथ सख्त रवैया भी अपनानी है, कभी भरपूर प्यार भी देती है तो कभी सजा भी मिलती है। किंग खान ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय काफी लोगों को जाता है। मैं अकेला शायद कुछ भी न होता। उन्होंने कहा कि, 'मैं काफी छोटा आदमी हूं, और मुझे अभी बहुत आगे जाना है।'


Click it and Unblock the Notifications












