शाहरुख खान के करीबी दोस्त..दे रहे हैं जन्मदिन की बधाई..
किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है...एक जिंदगी जिसने लाखों करोड़ों लोगों की जिंदगियों को प्रभावित किया। एक दिल जिसके लिए लाखों लड़कियों की धड़कने धड़कती हैं। उस शख्स ने आज के ही दिन इस दुनिया में कदम रखा था। इस फिजा को अपनी सासों से महकाया था। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के किंग खान, रोमांस के किंग शाहरुख खान की।
शाहरुख खान अपनी जिदंगी के लगभग 49 साल गुजार चुके हैं लेकिन आज भी उनकी एक झलक देखने को लोग..खासतौर पर लड़कियां बेताब रहती हैं। आज भी सिर्फ फिल्म में उनका नाम होने भर से टिकट की खिड़कियों पर लंबी कतारे लग जाया करती हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में भी शाहरुख के चाहने वाले कई लोग हैं। सुबह से शाहरुख के करीब दोस्त व उनके फैंस लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। तो आइये देखते हैं शाहरुख के लिए उनके दोस्तों ने क्या क्या दुआएं मांगी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











