लग रहा है कि जैसे मैंने घर वापसी की हो: सुष्मिता सेन

पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन बहुत जल्द फिल्मी कैमरा फेस करने जा रही हैं, लेकिन उनकी वापसी हिंदी फिल्मों से नहीं बल्कि बांग्ला फिल्म 'निरबाक' से होने जा रही है जिसके लिए सुष्मिता ने कहा कि बांग्ला फिल्म में काम करना घर वापसी करने जैसा है। सुष्मिता (38) ने आभूषण के एक शोरूम के लांच के अवसर पर कहा, "चार दिनों बाद मैं कोलकाता जा रही हूं अपनी पहली बांग्ला फिल्म की शूटिंग करने लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है, अपनी जड़ों में लौटने जैसा है।"

उन्होंने बताया कि पहले वह बांग्ला फिल्मों में काम करने से घबराती थीं, लेकिन अब उन्हें कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं तमिल फिल्म में काम कर सकती हूं, तेलुगू फिल्म में काम कर सकती हूं, लेकिन बांग्ला फिल्म में काम करने से डर लगता था। अब ऐसा नहीं है। मैं बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम कर रही हूं और बेहद उत्साहित हूं।"

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी कर रहे हैं। वेंकटेश फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म में जीस्सु सेनगुप्ता और ऋत्विक चक्रवर्ती भी होंगे।

मालूम हो कि पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन फाइनली अपना वजन कम कर लिया और बड़े पर्दे पर वापसी की पूरी तैयारी कर चुकी है। इस बारे में वह खुद ही ऐलान कर चुकी हैं। सुष ने खुद कहा कि वर्ष 2014 उनका होने जा रहा है। वह दो हिंदी फिल्मों की भी शूटिंग जल्द ही करने जा रही हैं। एक इवेंट के दौरान सुंदरी ने कहा था कि , "वास्तव में मैं 2013 से तैयारी कर रही हूं।

मैं जानती हूं कि जब भी कोई कलाकार वजन घटाता है या पतला या चुस्त दिखने लगता है तो इसके पीछे हमेशा कोई एक वजह होती है। लेकिन मैं अपने जीवन के सभी पहलुओं के लिए सबसे बढ़िया समय के लिए तैयार हो रही हूं। पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से 2014 मेरा होने जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X