कैटरीना के बाद अनुष्का के भी लिप्स हुए मोटे!
कैटरीना और अनुष्का बॉलीवुड की दो हॉट अभिनेत्रियों ने यश चोपड़ा की अंतिम कृति जब तक है जान... में साथ काम किया था। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी, दोनों की कमेस्ट्री भी कमाल की थी। इसलिए फिल्म के बाद भी कैटरीना-अनुष्का को पार्टियों में एक-दूसरे के साथ बातें करता देखा गया, जबकि आम तौर पर बॉलीवुड में दो अभिनेत्रियों में दोस्ती नहीं होती है।
कैटरीना की तारीफ करते हुए अनुष्का थकती नहीं है तभी तो शायद वह भी कैटरीना के पद चिह्नों पर चलने लगी हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि कैटरीना ने शायद अपने होठों की सर्जरी करवायी है जिससे उनके होंठ भरे-भरे और रसीले दिखे तो वहीं इधर अनुष्का के होठों में कुछ परिवर्तन नोट किये गये हैं।जिसके कारण लोगों को लगने लगा है कि अनुष्का ने भी होठों की प्लास्टिक सर्जरी करायी है, जिसके बारे में बात करने से अनु्ष्का ने इंकार कर दिया।
अनुष्का ने कहा कि वैसे तो मुझे इन फालतू चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है औऱ ना ही मैं ऐसे किसी भी चीज पर टिप्पणी कर सकती हूं क्योंकि यह किसी का बेहद ही निजी मामला होता है। फिलहाल तो अनुष्का पीके की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वह पहली बार आमिर खान के साथ काम कर रही हैं।
हाल ही में फैशन मैगजीन 'व्यॉग' के कवर पेज के लिए अनुष्का ने हॉट फोटोशूट करवाया था। गहरे समंदर के बीचों-बीच क्रूज पर बैठकर अनुष्का ने ऐसा हॉट फोटो शूट करवाया जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
आईेये आपको दिखाते हैं उन तस्वीरों की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











