..................... Anushka Sharma to share onscreen romance with Salman Khan - Hindi Filmibeat

शाहरुख को छोड़ सलमान संग अनुष्का करेंगी रोमांस!

अनुष्का शर्मा की किस्मत काफी अच्छी है पहले बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद अब शाहरुख खान के साथ दो बार ऑनस्क्रीन रोमांस करने के बाद आखिरकार उन्हें बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के साथ रोमांस करने का मौका मिला है। आजकल वैसे भी सलमान खान के साथ काम करने के लिए हर एक एक्ट्रेस परेशान है और दूसरी तरफ जब तक है जान के बाद से अनुष्का की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली है। अब सलमान खान के साथ फिल्म करके शायद अनुष्का के सोये हुए सितारे जाग जाएं।

अनुष्का शर्मा इससे पहले सलमान खान के साथ फिल्म किक और मेंटल फिल्म करने वाली थीं लेकिन शाहरुख खान के साथ अनुष्का के करीबी रिश्ते को देखते हुए सलमान खान ने उनके साथ फिल्म नहीं की। लेकिन अब जबकि शाहरुख खान के साथ दीपिका की फिल्म आ रही है और अनुष्का बिल्कुल खाली हैं तो सलमान ने उनके साथ काम करने के लिए हां कर दी है। खबर के मुताबिक सलमान खान और अनुष्का शर्मा सूरज बड़जातिया की अगली फिल्म में काम करेंगे। दोनों को साथ में देखने को वैसे भी हर कोई बेताब है।

अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब तक है जान में भी अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ रोमांस किया था। लेकिन जहां तक बात है सलमान खान के साथ फिल्म करने की तो सलमान खान के साथ जिस भी एक्ट्रेस ने काम किया है उसकी किस्मत चमकी जरुर है। अनुष्का शर्मा को भी फिल्हाल अच्छी और हिट फिल्म की जरुरत है। अब देखना ये है कि शाहरुख खान के साथ हिट जोड़ी बना चुकी अनुष्का शर्मा सलमान खान के साथ क्या गुल खिलाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X