Ramayana vs Godzilla: दीवाली पर होगी साल की सबसे बड़ी भिड़ंत, रामायण का मजा किरकिरा कर सकता है गॉडजिला

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: दीवाली 2026 एंटरटेनमेंट के हिसाब से काफी कमाल की साबित होने वाली है। जी हां, बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों तरह के फैंस को आनंद मिलने वाला है क्योंकि दो बड़ी फिल्में इस साल टकराने वाली हैं।

Ramayana vs Godzilla

जी हां, नितेश तिवारी की रामायण का टीजर जारी हो चुका है और ऐलान हुआ था कि फिल्म नवंबर में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो को लेकर भी रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। दीवाली पर दोनों फिल्में एक दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं जिसका इंतजार लोग कर रहे हैं।

क्या फिर बदल गई TOXIC की रिलीज डेट? तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, यश के फैंस हो जाएंगे खुश
Ramayana Movie Facts: लोगों को है फिल्म का इंतजार

नितेश तिवारी की रामायण को लेकर चर्चा इसलिए भी है क्योंकि इस फिल्म में रणबीर कपूर को राम के किरदार में दिखायाा जाने वाली है। रणबीर ने अपने करियर में इस तरह की फिल्म कभी नहीं की है। लोगों को शायद यकीन नहीं होगा लेकिन केजीएफ स्टार यश इस इस फिल्म में रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं।

4000 करोड़ की बजट में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट दीवाली के मौके पर रिलीज होगा। साई पल्लवी को सीता के लुक में देखने के लिए पूरा साउथ इंतजार कर रहा है। सितारों ने फिल्म के लिए मोटी रकम वसूली है।

Godzilla Movie: कब होगी रिलीज?

रिपोर्ट्स की मानें को 3 नवंबर को दीवाली के मौके पर गॉडजिला रिलीज होगी और इतना तो तय है कि ये फिल्म रामायण के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अच्छा खासा असर डाल सकती है। गॉडजिला की फैन फॉलोविंग कमाल की है और हर बार ये सीरीज इंप्रेस करती है।

लोगों ने अभी से उम्मीदें रखी हुई हैं कि रामायण को हिट होने के लिए काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि गॉडजिला भी इंडिया के सैकड़ों थिएटर्स को अपने कब्जे में करने के लिए काफी है। देखने वाली बात होगी कि कौन सी फिल्म कितना कमाती है।

More from Filmibeat

Read more about: ramayana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X