सोनू निगम पर भड़कीं भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला- 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'

सिंगर सोनू निगम ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने सीधे नाम लेते हुए टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार को माफिया बताया है और कहा कि तुम मुझे पंगा मत लेना, मेरे पास सबूत है। अब भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू निगम को अहसान फरामोश बताया है और याद दिलाया है कि टी-सीरीज ने ही उन्हें ब्रेक दिया था।

दिव्या खोसला कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा- "आज सबकुछ इस बारे में है कि कौन कितना अच्छा कैंपेन चला सकता है। यहां तक कि मैं लोगों को झूठ बेचते और अपने स्ट्रॉन्ग कैंपेन के जरिए छल करते देख रही हूं। सोनू निगम उस तरह के इंसान है, जो यह बखूबी जानते हैं कि लोगों के दिमाग से कैसे खेलना है। भगवान दुनिया को बचाए।"

Divya Khosla Kumar

वहीं, दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा- "सोनू निगम जी टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया। आपको इतना आगे बढ़ाया। अगर आपको इतनी ही भड़ास थी भूषण से तो पहले क्यों नही बोले। आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं। आपके पिताजी के खुद मैंने इतने वीडियो डायरेक्ट किए, जिसके लिए वो हमेशा इतने शुक्र गुजार रहते थे। लेकिन कुछ लोग अहसान फरामोश होते हैं।"

सुशांत सिंह राजपूत केस: सलमान खान के सपोर्ट में उतरे सुनील ग्रोवर, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X