सुशांत सिंह राजपूत केस: सलमान खान के सपोर्ट में उतरे सुनील ग्रोवर, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। अफवाहों में है कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत को बैन रखा था। वहीं, कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसे लेकर सुशांत फैंस द्वारा सलमान को लगातार ट्रोल किया जा रहा था। ऐसे में सुनील ग्रोवर समेत बॉलीवुड के कई कलाकार सलमान खान के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं।

एक ओर जहां लगातार ट्रोलिंग से तंग आकर सोनाक्षी सिन्हा, आयुष शर्मा, जहीर जैसे सितारों ने ट्विटर पर अपना अकाउंट डिलीट कर लिया। वहीं, सुनील ग्रोवर ने ट्विट करते हुए लिखा- I love and respect Salman Sir.. (मैं सलमान खान सर से प्यार और इज्जत करता हूं)

Sunil Grover

खैर, अब सलमान खान ने खुद ही मामले पर प्रतिक्रिया दी है और अपने फैंस से अपील की है कि सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहें। सलमान ने ट्विट किया और लिखा- "मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वे सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहें और गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। आप उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बनें क्योंकि किसी अपने के चले जाने का दर्द बहुत ज्यादा होता है।"

सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा- दूसरे वीडियो में सीधे लिया म्यूजिक माफिया का नाम, बॉलीवुड में हंगामा

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X