जब इतनी ही मुहब्बत है तो अलग क्यों हुए आमिर-रीना?

एक बार फिर से आमिर खान ने दोहराया है कि उनकी पहली पत्नी रीना की वह बहुत इज्जत करते हैं। उनके लिए आज भी आमिर के दिल में प्यार, इज्जत और सम्मान है। इसलिए तो आमिर से अलग होने के बाद भी रीना का आमिर के घर में आना-जाना लगा रहता है, वह खास तौर पर आमिर के घर में होने वाले समारोह में शामिल होती है। एक बार फिर से आमिर ने कहा कि महज कागज के एक टुकड़े पर हस्ताक्षर करके कोई रिश्ता तोड़ा नहीं जा सकता है। इसलिए आज हम भले ही पति-पत्नी नहीं लेकिन अच्छे दोस्त और शुभचिंतक हैं।

रीना मेरे दो बड़े प्यारे-प्यारे बच्चों मां है, जिसके लिए मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा। इसलिए हम कभी भी अलग नहीं हो सकते हैं।

आमिर खान की यह इमोशनल बातें सुनने में तो बड़ी अच्छी लगती हैं लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अगर रीना की उनको इतनी ही कद्र थी तो वह दोनों अलग क्यों हुए जबकि परिवार वालों के खिलाफ जाकर आमिर ने रीना से शादी की थी।

आपको बता दें कि दोनों ने वर्ष 1986 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। वर्ष 2002 में आपसी सहमति से वे एक दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों की शादी टूटने की वजह आज तक ज्ञात नहीं है।

अंदर की खबर रखने वालों ने तो इसके पीछे आमिर की मौजदा पत्नी किरण रॉव को जिम्मेदार ठहराया लेकिन आज तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है। फिलहाल सच यही है कि तलाक होने के बाद और आमिर की जिंदगी में किरण रॉव और बेटे आजाद के आने के बाद भी रीना और आमिर एक-दूसरे का हाल पूछते हैं और एक-दूसरे की इज्जत करते हुए दिखायी देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X