अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लगीं हैं दिशा पटानी- साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरों से तहलका
कोरोना वायरस ने सभी की ज़िंदगी में एक ब्रेक लगा दिया है। लगभग चार महीनों तक लॉकडाउन में रहने के बाद अब धीरे धीरे सभी कलाकारों ने घर पर ही रहकर अपनी आने वाली फिल्मों पर काम शुरु कर दिया है। दिशा पटानी की बात करें तो वह इन दिनों ऑनलाइन जूम नरेशन में भाग ले रही हैं। वह कई नई स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और जल्द ही कुछ प्रोजेक्ट्स को फाइनल करने वाली हैं।
दिशा ने बैक टू बैक दो बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट की भी घोषणा की है और अपने प्रमोशन के साथ नए एंडोर्समेंट भी तलाश रही हैं। दिशा इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं। वह अपने बॉडी को बनाये रखने के लिए एक कठिन वर्कआउट शेड्यूल फॉलो कर रही हैं क्योंकि वह जल्द ही आगामी फिल्म राधे के लिए शूट फिर से शुरू करने वाली हैं।

अभिनेत्री ने अपनी इस साल रिलीज फिल्म मलंग में अपने बेबाक अवतार और किरदार के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके अलावा, दिशा जल्द 'एक विलेन 2' में भी नज़र आएंगी, जिसमें वह एक बार मलंग के निर्देशक मोहित सूरी साथ काम करने वाली हैं।
ऋतिक, शाहरुख के बाद, अब अजय देवगन बनेंगे सुपरहीरो? मेगा बजट धमाकेदार एक्शन फिल्म


Click it and Unblock the Notifications