ऋतिक, शाहरुख के बाद, अब अजय देवगन बनेंगे सुपरहीरो? मेगा बजट धमाकेदार एक्शन फिल्म
काफी दिनों से चर्चा है कि यशराज फिल्म्स स्टूडियो के 50 साल पूरे होने के मौके पर 9 फिल्मों की घोषणा की जाएगी। जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन.. सभी सितारों की फिल्में शामिल हैं। अजय देवगन लंबे समय के बाद यशराज फिल्म्स से जुड़ने वाले हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह मेगा बजट फिल्म होगी, और इसमें अजय देवगन एक सुपरहीरो किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का बजट 100 करोड़ तक रखा गया है। फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल करेंगे। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी। यशराज बैनर अजय देवगन की इस सुपरहीरो फिल्म को फ्रेंचाइजी में बदलने की सोच रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कोई शक नहीं कि अजय देवगन को सुपरहीरो का किरदार निभाते देखना फैंस के लिए काफी अलग अनुभव होने वाला है। बॉलीवुड में अब तक काफी कम कलाकारों ने ही सुपरहीरो बनना स्वीकार किया है। लिहाजा, पर्दे पर यह देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल, यहां जानते हैं बॉलीवुड के एक्टर्स जो बन चुके हैं सुपरहीरो-
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की '83 रिलीज - 'सिनेमाघरों में ही करेंगे ब्लॉकबस्टर धमाका'


Click it and Unblock the Notifications