सलमान खान की राधे में दिशा पटानी निभाएंगी ये किरदार, जैकी श्रॉफ से जुड़ा है उनका रोल- नई Details!

सलमान खान की राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई कोरोना के चलते साल 2020 ईद पर रिलीज नहीं हो पाई। अब उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की राधे का जलवा साल 2021 में देखने को मिलेगा। फिल्म से आए दिन नई नई जानकारी सामने आती है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान खान की हीरोइन दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ के रोल को लेकर नई डिटेल्स सामने आई है।

असल जिंदगी में दिशा पटानी जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को डेट करने की खबरों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। लेकिन रील लाइफ में कुछ उल्टा ही देखने को मिल रहा है। जी हां, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राधे फिल्म में दिशा पटानी जैकी श्रॉफ की छोटी बहन का रोल निभाते नजर आ सकती है। ये रोल काफी दिलचस्प मालूम पड़ता है। कहा जा रहा है कि दिशा और जैकी के कई सारे सीन हैं जिसमें दोनों स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे।

बता दें दिशा पटानी इससे पहले सलमान खान की फिल्म भारत के लिए काम कर चुकी हैं। भारत में दिशा पटानी का स्लो मोशन आइटम नंबर था। जिसके बाद फिल्ममेकर्स और सलमान खान ने राधे में भी दिशा पटानी को जगह ऑफर की। खैर दिशा और जैकी के रोल के बारे में क्या सच्चाई है ये तो फिल्म की रिलीज के बारे में ही पता चलेगा।

राधे कब और कहां होगी रिलीज

राधे कब और कहां होगी रिलीज

राधे फिल्म को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है कि ये थिएटर में रिलीज होगी या फिर ओटीटी पर इसे रिलीज किया जाएगा। फिल्ममेकर्स ने फिलहाल कुछ भी रिलीज को लेकर साफ नहीं किया है।

ओटीटी का करोड़ों का ऑफर

ओटीटी का करोड़ों का ऑफर

लगातार खबरें आ रही है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म सलमान खान को राधे के लिए करोड़ों का ऑफर कर रहे हैं। हाल में तो ये भी कहा गया कि राधे के राइट्स को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 230 करोड़ में खरीद भी लिया है। लेकिन ऐसी कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई।

 थिएटर मालिकों की मांग, राधे हो ईद पर थिएटर्स में रिलीज

थिएटर मालिकों की मांग, राधे हो ईद पर थिएटर्स में रिलीज

हाल में ही देशभर के दर्जनों सिनेमा एसोसिएशन और थिएटर मालिकों ने सलमान खान व राधे फिल्म निर्माताओं को चिट्ठी लिखी थी। इनकी मांग है कि कोरोना के चलते हालात बहुत खराब है। दर्शक थिएटर में आना नहीं चाहते। ऐसे में कर्मचारियों के रोजगार पर मुश्किल आन पड़ी है तो वहीं कुछ थिएटर्स बंद होने के कगार पर भी हैं। इस वजह से सलमान खान जैसे स्टार की फिल्म राधे को ईद पर थिएटर में रिलीज किया जाना चाहिए ताकि दर्शक सिनेमाघरों की ओर आकर्षित हों।

सलमान खान की अंतिम

सलमान खान की अंतिम

फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में भी सलमान खान नदर आने वाले है। ये फिल्म उनके बहनोई आयुष शर्मा की है जिसमें सलमान खान सेकेंड लीड निभाते नजर आएंगे। अब तक अंतिम से सलमान खान का सिख वाला लुक देखने को मिल चुका है। तो वहीं अंतिम का एक टीजर वीडियो भी रिलीज हुआ था जिसमें आयुष खान की जबरदस्त बॉडी और दमदार अंदाज देखने को मिला था।

किक 2 की जल्द शुरू करेंगे सलमान खान शूटिंग

किक 2 की जल्द शुरू करेंगे सलमान खान शूटिंग

साल 2021 में सलमान खान अपनी आने वाली किक 2 की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। किक फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में एक बार फिर सलमान खान के अपोसिट जैकलीन फर्नांडिस देखने को मिलेंगी।

पठान में भी दिखेगा प्रेम

पठान में भी दिखेगा प्रेम

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान में सलमान खान का कैमियो है।करीब 4 मिनट के इस कैमियो में वह मैंने प्यार किया वाले प्रेम के अंदाज में नजर आ सकते हैं।

हैप्पी बर्थडे: जब दीपिका पादुकोण की एक ही फिल्म ने कमाए 500 करोड़, हीरो भी देखते रह गए ये कमाल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X