हैप्पी बर्थडे: जब दीपिका पादुकोण की एक ही फिल्म ने कमाए 500 करोड़, हीरो भी देखते रह गए ये कमाल

5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन (डेनमार्क) में जन्मी दीपिका पादुकोण 35 साल की हो गई हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सबसे मंहगी एक्ट्रेस हैं। जिनकी एक फिल्म ने तो 500 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया। दीपिका पादुकोण का ये कमाल बॉलीवुड ने नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा। जिसके बाद दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे मंहगी एक्ट्रेस में शुमार हो गईं।

दीपिका पादुकोण नेशनल लेवल की बैडमिटंन प्लेयर रह चुकी हैं। जिन्होंने शायद उस समय सोचा भी नहीं होगा कि वह कभी इतनी बड़ी स्टार बनेंगी। मॉडलिंग के बाद दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में फराह खान की ओम शांति ओम फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए फराह खान न्यूकमर को लेना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा से बात की। मलाइका ने डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स से इस बारे में बात की।

डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स के साथ दीपिका पादुकोण लैक्मे फैशन वीक में काम कर चुकी थीं। जिसके बाद रोड्रिक्स ने दीपिका पादुकोण का नाम सुझाया। फराह खान ने दीपिका की इन मॉडलिंग की तस्वीरों को देख कास्ट करने का विचार किया। लेकिन उस दौरान दीपिका ने शायद ही सोचा होगा कि पहली ही फिल्म उन्हें शाहरुख खान के साथ मिल जाएगी। इसीलिए उनके करियर में उनकी किस्मत का भी बड़ी भूमिका रही।

अक्षय कुमार से ऋतिक रोशन तक, ये बॉलीवुड स्टार्स 2021 में OTT पर मचाएंगे धमाल- बड़े प्रोजेक्ट्स!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X