इतने बड़े डायरेक्टर को पैसों की इतनी कमी, लज्जा नहीं आती?
भई कोई छोटा मोटा आदमी हो तो समझ आता है लेकिन इतने बड़े डायरेक्टर के साथ ऐसा कुछ हो जाए तो आश्चर्य तो होना ही है। बात हो रही लज्जा और द लेजेंड ऑफ भगत सिंह, घायल जैसी मशहूर फिल्में डायरेक्ट करने वाले निर्देशक राजकुमार संतोषी की। लेकिन बात ही ऐसी है कि आप भी चौंक जाएंगे।
राजकुमार संतोषी की मर्सिडिज के साथ उनके ड्राइवर का एक अन्य निर्माता ने अपहरण कर लिया। हुआ यूं कि संतोषी ने इस निर्माता से 15 लाख रूपए लिए थे। आरोपी निर्माता की पहचान किसी जैन के रूप में हुई है।अपनी रकम लेने के लिए जैन संतोषी के जुहू ऑफिस आया था, लेकिन जब उसे पैसे नहीं मिले तो वो संतोषी के ड्राइवर के पास गया और उसे अंधेरी तक छोड़ने को कहा।
बाद में संतोषी को पता चला कि उनकी कार और ड्राइवर गायब है। उन्होंने पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी। बाद में मरीन लाइंस पर निर्माता के पास कार और ड्राइवर मिला।
ALSO READ: ज़रा सी बात पर हुआ था संतोषी और सनी का झगड़ा!
एक सूत्र ने बताया कि गलती राजकुमार संतोषी की ही है। उनके पास निर्माता का पैसा है और वो रकम वापस नहीं दे रहे थे इसलिए उसने ये कदम उठाया। पुलिस ने निर्माताओं से मामले को सुलझाने को कहा और इसके बाद केस आगे नहीं बढ़ाया गया।


Click it and Unblock the Notifications
