PICS: शुरू हुई घायल रिटर्न्स की शूटिंग, स्टंट करते नज़र आए सनी पाजी
गदर एक्टर सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म घायल के रिमेक घायल रिटर्न्स में जोर-शोर से लगे हुए हैं। फिल्म के शूटिंग की कुछ तस्वीरें देखकर तो ये साफ लग रहा है कि घायल रिटर्न्स में भी सनी देओल घायल जैसे एक्शन करते हुए नज़र आने वाले हैं। घायल रिटर्न्स का निर्देशन सनी खुद कर रहे हैं।
देखिए शूट की तस्वीरें यहां--->
घायल रिटर्न्स वर्ष 1990 की फिल्म घायल का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल के साथ अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि और राज बब्बर थे। घायल एक ऐसे किरदार की कहानी थी जो अपने भाई का सच जानने के लिए गहरे जाल में फंसता चला जाता है। घायल रिटर्न्स अजय मेहरा के इस चरित्र को आगे ले जा रही है। वह जेल में था और अब इसके बाद 20 साल हो गए हैं। वह जेल से बाहर आएगा और उसके बाद क्या होगा, यही इसकी कहानी है।
अजय अब अलग-अलग परिस्थितियों के साथ कैसे अलग-अलग तरीके से निबटता है.. फिल्म का प्लॉट है इसलिए फिल्म की कहानी वहां से शुरू होगी जहां 'घायल' खत्म हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications












