डांस पर फिल्म बनाऊंगा : अरशद वारसी
हाल ही में फिल्म फालतू में काम करने के बाद अरशद का डांस के प्रति लगाव बढ़ चुका है। इसकी खास वजह यह है कि उन्होंने इस फिल्म के कोरियोग्राफर रेमो के साथ बहुत वक्त गुजारा है और वे मानने लगे हैं कि वे भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आ सकते हैं। अरशद ने इस बारे में कहा है कि अगर उन्होंने कभी कोई फिल्म बनाई तो वह फिल्म डांस पर आधारित होगी।
यह बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि अरशद ने 21 साल की उम्र में इंग्लिश जज डांसिंग प्रतियोगिता जीती थी। हालांकि अब वह फिल्मों में अभिनय के साथ कुछ रियलिटी शोज का हिस्सा भी बनते रहे हैं। उन्होंने कई डांस शोज में जज की भूमिका निभा कर अपने शौक को पूरा किया है। लेकिन इसके बावजूद उनकी इच्छा है कि वह अपने पहले प्यार डांस पर आधारित ही फिल्में बनायें।


Click it and Unblock the Notifications












