WAR: दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी.. बॉक्स ऑफिस की लड़ाई हो गई शुरु !
[बॉलीवुड न्यूज] 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' के क्लैश को इस साल का सबसे बड़ा वॉर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दोनों बिग बजट फिल्में 18 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर धावा बोलने वाली हैं। निर्देशक और एक्टर्स को छोड़ें.. यह स्थिति तो फैंस के लिए भी काफी अजीबोगरीब है। कौन सी फिल्म पहले देंखे, कौन सी बाद ..
बहरहाल, रोहित शेट्टी और संजय लीला भंसाली अपनी अपनी फिल्मों को सफल बनाने की जुगत में लग गए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मार्केटिंग की।
SURPRISE: 'दिलवाले' में अब दिखेगा 'देवगन' इफेक्ट.. फाइनल है!
इंडस्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो दोनों फिल्में मिलाकर मार्केंटिग या प्रमोशनल स्ट्रैजी पर 50 करोड़ खर्च करने वाले हैं। 'दिलवाले' 30 से 40 करोड़, जबकि 'बाजीराव मस्तानी' 20 से 30 करोड़ खर्च करने वाले हैं।
दोनों ही फिल्मों की प्रमोशनल स्ट्रैजी काफी अलग है। दिलवाले शाहरूख- काजोल के कमबैक को लेकर काफी चर्चा में है, लिहाजा प्रमोशन में इस फैक्टर का जमकर इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, बाजीराव मस्तानी खासकर निर्देशक की वजह से सूर्खियां बटोर रही है।
बाजीराव मस्तानी का प्रमोशन काफी धीमे स्तर पर शुरु हुआ था, लेकिन अब धीरे धीरे फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
यहां जानें दोनों फिल्मों से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications




