RECORD: रोहित शेट्टी की दिलवाले का पहला धमाका....ज़ोरदार!
[बॉलीवुड समाचार] रोहित शेट्टी, दिलवाले के साथ इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर अपने नाम करने जा रहे हैं और इसकी शुरूआत हो चुकी है। हालांकि हमें लगा नहीं था कि शुरूआत इतनी जल्दी हो जाएगी क्योंकि लोग तो प्रेम रतन धन पायो के इफेक्ट में थे।
लेकिन फैन्स तो फैन्स होते हैं और वो कभी अपने स्टार्स को निराश नहीं करते। और ऐसा ही कुछ हुआ रोहित शेट्टी की शाहरूख काजोल स्टारर दिलवाले के साथ।
फिल्म के ट्रेलर का फैन्स को काफी समय से इंतज़ार था और ट्रेलर ने आते ही इतना धमाकेदार रिकॉर्ड बनाया कि किसी को विश्वास नहीं हुआ। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटे में 7.5 मिलियन व्यूज़ यूट्यूब और फेसबुक पर पाकर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। दिलवाले के इस रिकॉर्ड से फैन्स काफी खुश हैं।
वहीं रेड चिलीज़ के ट्विटर अकाउंट ने ये जानकारी अपने फैन्स के साथ शेयर की। इससे एक बात तो साफ है कि फैन्स शाहरूख काजोल के कमबैक के लिए तैयार हैं। वहीं ट्रेलर हालांकि काफी लोगों को पसंद नहीं आया पर ट्रेलर एक ऐसी फिल्म का वादा ज़रूर करता है जिसे आप इग्नोर नहीं कर सकते।
जानिए दिलवाले के ट्रेलर में क्या है खास -


Click it and Unblock the Notifications

