WAR: दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी.. BOX OFFICE में पहली जीत 'दिलवाले' के नाम!
[बॉलीवुड न्यूज] दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी.. इन दो फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की लड़ाई शुरु हो चुकी है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस लड़ाई में पहली जीत 'दिलवाले' के हाथों लगी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्क्रीन काउंट की। स्क्रीन के मामले में दिलवाले ने बाजीराव मस्तानी को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' फिलहाल डिस्ट्रीब्यूर्स के बीच सबसे पहली च्वॉइस है। रोहित शेट्टी की फिल्में हमेशा मास ऑडियंश या यूं कह लें कि दर्शकों के मनोरंजन के लिए होती है, लिहाजा, यहां निराश होने का सवाल ही नहीं उठता। इसीलिए स्क्रीन के मामले में फिल्म आगे बढ़ गई।
SURPRISE: 'दिलवाले' में अब दिखेगा 'देवगन' इफेक्ट.. फाइनल है!
दोनों ही फिल्में बिग बजट हैं और काफी अलग तरह की हैं। दोनों फिल्मों के ऑडियंश भी काफी अलग हैं। बहरहाल, दिलवाले की बात करें तो इस शाहरूख- काजोल की इस फिल्म को देश भर में 2500-3000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। जबकि बाजीराव मस्तानी को 1800-2000 स्क्रीन मिली है।
बहरहाल, अभी यह काम जारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। दोनों फिल्में बराबर का बिजनेस भी कर सकती है। लेकिन हां इस क्लैश की वजह से कलेक्शन में प्रभाव जरूर पड़ेगा।
यहां जानें दोनों फिल्मों से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications




