ALERT: जानिए 'दिलवाले' एडवांस बुकिंग का हाल.. ओपनिंग डे होगा धमाल!
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान- काजोल की 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोहित शेट्टी के इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो दिलवाले को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और टिकट बुकिंग के दौरान यह उत्साह साफ दिख रहा है।
'दिलवाले' कुल 154 मिनट की फिल्म है। फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन और कृति सैनन मुख्य किरदारों में हैं। लेकिन कोई शक नहीं कि शाहरूख- काजोल की जोड़ी ने खासी सुर्खियां बटोरी हैं और ये जोड़ी ही फिल्म की लाइमलाइट है।
दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी: शाहरूख खान काफी आगे!
दिलवाले की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हो चुकी है और टिकट हाथों बिक भी रही है। खासकर दिल्ली में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों के अंदर फिल्म के कई शो के टिकट बिक गए। वहीं, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी कुछ ऐसा ही हाल है।
फिलहाल, एडवांस बुकिंग का हाल देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिलने वाली है। लेकिन सिनेमाघरों का फाइनल हाल तो फिल्म रिलीज के दिन ही पता चल पाएगी। बता दें, यूएई में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरदार है।
यहां देखते हैं दिलवाले से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications



