..................... Dilip Kumar and Waheeda Rehman are my favourite artists of all time said Birthday Boy Amitabh Bachchan. - Hindi Filmibeat

ना जया से मोहब्बत ना रेखा से प्यार हम तो वहीदा पर मरते हैं यार: अमिताभ

आज मेगास्टार अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है, जिस तरह से उनका कद लंबा है उसी तरह से उनके अभिनय का सफर भी लंबा है। बीते चालीस सालों से भारतीय सिनेमा के सुपर डूपर स्टार अमिताभ बच्चन के बारे में आज भी ऐसी बहुत सारी बातें हैं जिनके बारे में दुनिया या तो जानती नहीं है या फिर कम जानती हैं।

फिल्म सात हिंदु्स्तानी जैसी फ्लॉप फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले अमिताभ बच्चन ने जंजीर से पर्दे पर जो जादू जगाया वह आज भी कायम है।आज वह एक युग के रूप में लोगों के सामने अवतरित होते है। फर्श से अर्श और अर्श से फिर से फर्श पर पहुंचने वाले अमिताभ बच्चन की नजर में ना तो उनकी पत्नी जया बच्चन और ना ही उनकी तथाकथित प्रेमिका रेखा सबसे खूबसूरत अभिनेत्री है बल्कि उनकी नजर में बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्री वहीदा रहमान हैं।

बिग बी आज भी मानते हैं कि वहीदा रहमान से खूबसूरत अदाकारा कोई नहीं। वह वहीदा के बहुत बड़े फैन थे, हैं और हमेशा रहेंगे, यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। आपलोगों में से बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि अमिताभ की पहली रिलीज फिल्म रेशमा और शेरा की अभिनेत्री वहीदा ही थी। जहां वहीदा को अमिताभ ने अपना फेवरट बताया वहीं दूसरी ओर वह दिलीप कुमार

आज अमिताभ बच्चन 71 साल के हो गये हैं लेकिन ना तो उनके जोश और ना ही उनके उत्साह में कोई कमी देखी जाती है। वह आज भी नई-नई चीजों को देखना और समझना चाहते हैं। इसलिए तो शायद वह ग्रेट अमिताभ बच्चन है। अपने संस्कारों को अपनी जड़ मानने वाले अमिताभ बच्चन ने आज अपने जन्मदिन पर मुंबई के जनक ऑफिस में अपने चाहने वालों का धन्यवाद देने के लिए प्रेस वार्ता की और बताया कि आज के दिन उनके पिता कवि हरिवंश राय बच्चन के ट्रस्ट औऱ उरगा प्लांट मिलकर देश के तीन हजार गांवों में बिजली पहुंचायेंगे। इस बात से अंदाजा लगा सकते है आप कि सदी का महानायक अमिताभ बच्चन केवल रूपहले पर्दे का सुपरस्टार नहीं बल्कि निजी जिंदगी में भी एक आदर्श व्यक्तित्व का मालिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X