आप सभी के स्नेह और प्यार का आभारी हूं: अमिताभ बच्चन

आज सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। पिछले चालीस सालों से फिल्मी दुनिया की सेवा कर रहे मिस्टर अमिताभ नहीं द ग्रेट अमिताभ बच्चन किसी युग से कम नहीं, आज भले ही 71 साल के पड़ाव पर उन्होंने कदम रख दिया हो लेकिन आज भी उनकी कला पर और ना ही उनके चाहने वालों पर उनकी उम्र से फर्क पड़ा है। सदी का महानायक अभी-अभी अपने चाहनेवालों के बीच मुंबई में मौजूद अपने दूसरे बंगले जलसा में पहुंचे। जलसा में उनके 71 वें जन्मदिन को लेकर एक प्रेसवार्ता हुई है।

क्या कुछ हो रहा है अमिताभ की प्रेस वार्ता में जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए। प्रेसवार्ता की सीधी तस्वीरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये।

12.30 pm: सैकड़ों की संख्या में इस समय अमिताभ के चाहने वाले ऑफिस के बाहर मौजूद हैं। अमिताभ ने सभी को धन्यवाद दिया।

12 31pm : अमिताभ के लिए लोगों ने हैप्पी बर्थ डे सांग गाया।

12.35 pm: अमिताभ ने कहा कि आप सभी के प्यार औऱ स्नेह का बेहद आभारी हूं

12.38 pm: इस प्रेस वार्ता की खास बात है कि इसमें उर्गा फाउंडेशन के लोग भी है जो अमिताभ के पिता कवि हरिवंश राय बच्चन के ट्रस्ट के साथ जुड़कर भारत के 3000 गांवों में बिजली पहुंचायेंगे।

12.40 pm: अमिताभ ने कहा कि इस शुभ काम की शुरूआत आज के दिन से हो रही है तो इससे अच्छा मेरे लिए क्या हो सकता है।

12.41 pm:अमिताभ ने कहा कि आज मेरे लिए खास दिन है क्योंकि ऐश्वर्या ने आराध्या को हैप्पी बर्थेडे सीखाया और आराध्या ने उसे गाने की कोशिश की।

12.45 pm: यह पूछे जाने पर कि आज के दिन आप कैसे सेलिब्रेट करने वाले हैं तो अमिताभ ने कहा कि जहां जया ले जायेंगी वहां चला जाऊंगा। अभिषेक बच्चन भी अभी-अभी न्यूयार्क से मुंबई की धरती पर लैंड कर चुके हैं। अभी तक उनसे मुलाकात भी नहीं हुई है। साथ ही अमिताभ ने कहा कि आज वर्ल्ड गर्ल चाइल्ड डे भी है। हमने इसे पैन इंडिया के साथ मिलकर धूमधाम से मनाया।

12.50 pm: सलमान खान की मुलाकात पर अमिताभ ने कहा कि मैं जहां शूटिंग करने गया था वहा बगल वाले सेट पर सलमान भी थे तो मिलने चला गया और हाल-चाल पूछ लिया।

12.55 pm: मेरी आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट है जिसमें मैं परेश रावल के साथ काम कर रहा हूं। फिल्म के डायरेक्ट रमेश शुक्ला हैं। वेलकम बैक के सवाल पर अमिताभ ने कहा कि वह नहीं कर रहा हूं मैं। अभी तक किसी ने मुझसे इस बारे में बात नहीं की है।

12.58 pm : क्रिकेट प्रेमी अमिताभ बच्चन ने सचिन को भी याद किया और कहा कि उनके बिना क्रिकेट देखना काफी कठिन औऱ मुश्किल है।

1:oo pm : अंत में एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने सबका धन्यवाद दिया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X