अगले साल खुलेंगे दिलीप कुमार के जिंदगी के अहम राज: सायरा बानो
जीवनी इस बॉलीवुड अभिनेता के करीबी पारिवारिक मित्र व लेखक उदय तारा नायर ने लिखी है। इसे अगले साल जनवरी या फरवरी की शुरुआत में विमोचित किए जाने की संभावना है।
बुधवार को पाली हिल स्थित अपने आवास में अभिनेता का जन्मदिन मनाने के बाद सायरा ने पत्रकारों को बताया, "वास्तव में हम दिलीप कुमार की जीवनी आज लांच करने की योजना बना रहे थे और हर किसी ने कहा कि यह बहुत खास तिथि है। लेकिन दुर्भाग्य से उनके बीमार होने के चलते हम ऐसा नहीं कर सके।" उन्होंने कहा, "इंशाअल्लाह, अब हम इसे अगले साल जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत में लांच करेंगे।"
उदय तारा नायर का कहना है कि इस किताब में आपको दिलीप कुमार के जीवन के सारे अनछूए पहलुओं के जवाब मिलेंगे और वो तस्वीरें भी दिखायी पड़ेंगी जिनको लोगों ने आज तक नहीं देखा है। नायर की इस किताब को लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं देखते हैं उनका यह इंतजार कब पूरा होता है?


Click it and Unblock the Notifications
