Pics: डाक्टरों और दोस्तों संग मनाया दिलीप साहब ने 91वां जन्मदिन
बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार ने बुधवार को अपना 91वें जन्मदिन अपने करीबियों के साथ मिलकर मनाया, इस जश्न में धर्मेद्र और आशा पारेख सरीखी हस्तियों ने शिरकत की। उनका परिवार और उनके डॉक्टर भी जश्न का हिस्सा बने।
हाल में दिलीप कुमार के साथ कभी भी काम करने का अवसर न मिलने का खेद जताने वालीं अभिनेत्री आशा पारेख ने कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो के जन्मदिन के मौके पर अच्छा समय बिताया। इस जश्न में लेखक सलीम खान और हेलेन भी उपस्थित थीं। वहीं, युवा अभिनेत्रियों में रानी मुखर्जी मौजूद थीं।
'देवदास', 'मधुमति' और 'मुगल-ए-आजम' सरीखी फिल्मों के लिए विख्यात दिलीप कुमार की देखरेख में पिछले दिनों 30 से 40 डॉक्टरों की एक टीम लगी हुई थी।भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने छह दशक के करियर में कई महत्वपूर्ण फिल्में दी हैं।'ज्वार भाटा', 'मेला', 'नया दौर', 'तराना', 'देवदास', 'गंगा जमुना', 'लीडर', 'मुगल-ए आजम', 'शक्ति', 'कर्मा', 'सौदागर' उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'किला' (1998) थी।
उन्होंने उम्र में उनसे 20 वर्ष छोटी सह-कलाकार सायरा बानो से वर्ष 1966 में शादी की थी। जिस समय सायरा से दिलीप कुमार ने शादी की थी तो फिल्मी पंडितों ने ऐलान किया था कि यह शादी असफल रहेगी। जिसको मुंहतोड़ जवाब दिया दोनों ने। दिलीप-सायरा आज बॉलीवुड के सबसे आकर्षक, लविंग और आदर्श कपल कहे जाते हैं।
आगे देखिये दिलीप कुमार की बर्थ़डे पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ..


Click it and Unblock the Notifications